June 5, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय को “बेस्ट कॉलेज अवार्ड” मिलने पर मैनेजिंग ट्रस्टी द्वारा भव्य समारोह का आयोजन…

IMG-20260430-WA0045

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा “बेस्ट कॉलेज अवार्ड” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विजय गुप्ता ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के सतत प्रयास, गुणवत्ता-आधारित शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ट्रस्ट के चेयरमैन श्री अरविंद जैन ने भी महाविद्यालय की इस सफलता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे ट्रस्ट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भिलाई महिला महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित की है।

इसके साथ ही ट्रस्टी श्री के. पटेल ने भी महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे टीमवर्क, समर्पण और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयास भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं के निरंतर परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

 

उन्होंने विशेष रूप से उस टीम के कार्यों की प्रशंसा की, जिसने इस पुरस्कार को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीम में डॉ. भावना पांडे, डॉ. एम. माधुरी देवी, डॉ. रीना शुक्ला एवं डॉ. अर्चना शरण शामिल हैं, जिनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य ने महाविद्यालय को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाया। इस कार्य के लिए महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भरपूर सहयोग किया, जिसकी प्राचार्य ने सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट टीम वर्क का परिणाम बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। सभी उपस्थितजनों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

You may have missed