आज का मौसम 9 मई: 11 घंटे के भीतर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट जारी…
देश में एक बार फिर से बारिश-तूफान का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 9 मई के लिए यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में फिर से बारिश-तूफान कहर मचा सकता है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
मौसम 9 मई 2026: देश के कुछ राज्यों में लोग जहां भीषण गर्मी से त्रस्त हैं, वहीं मौसम विभाग ने 9 मई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए एक बार फिर से आंधी-बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। लोगों को बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास चेतावनी जारी की गई है। यात्रा की प्लानिंग करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बीच रास्ते में मुसीबत में फंस सकते हैं।
कल का मौसम कैसा रहेगा 9 मई
कुछ राज्यों में भारी बारिश के किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 9 मई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिला के हिसाब से भी बारिश का हाल बताएंगे…
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (9 मई- बारिश की कोई चेतावनी नहीं): दिल्ली में 9 मई को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। दिन के समय लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी (9 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में कल यानी 9 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (9 मई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पू्र्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 9 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (9 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, रांची में 9 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (11 मई- बारिश का येलो अलर्ट): हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 9 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश ( 11 मई- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, सोलन और चंबा में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 9 मई को मनाली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
शहर अधिकतम तापमान (9 मई) न्यूनतम तापमान (9 मई)
दिल्ली 36°C 27°C
मुंबई 34°C 29°C
चेन्नई 32°C 28°C
कोलकाता 35°C 26°C
लखनऊ 34°C 25°C
पटना 33°C 24°C
रांची 31°C 20°C
भोपाल 39°C 26°C
जयपुर 38°C 27°C
शिमला 26°C 16°C
नैनीताल 24°C 17°C
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब ( 11 मई- बारिश का येलो अलर्ट): गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, सासनगर, बठिंडा, मुक्तसर, मनसा और कपूरथला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान ( 9 मई- बारिश की चेतावनी): भरतपुर, करौली, धौलपुर, उदयपुर और दौसा में बारिश-आंधी की प्रबस संभावना है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा जयपुर में कल यानी 9 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश ( 9 मई- तेज बारिश- हवा का अलर्ट): शहडोल, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, अनूपपुर, मांडला और डिंडोरी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 9 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।