June 5, 2026

निगम जोन 3 विद्युत विभाग ने 3 मांगों और 2 शिकायतों का नई स्ट्रीट लाईट लगाकर और टाइमर बॉक्स सुधारकर किया तत्काल निराकरण…

IMG-20260511-WA0188

रायपुर – आज सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के सामने सिंधू भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम जोन 3 अंतर्गत वार्ड कमांक 12, 29,, 30, 31, 33, 47 एवं 48 में विद्युत विभाग नगर पालिक निगम रायपुर को प्राप्त हुए कुल 40 आवेदनो 35 मांगें एवं 5 शिकायते आमजनों से प्राप्त हुई, जिसमें 3 मांगों और 2 शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया.

इसमें शंकर नगर क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट की मांग और गीतांजलि नगर में टाइमर बॉक्स से संबंधित शिकायत और अवंति विहार में बंद स्ट्रीट लाइट से संबंधित मांग/ शिकायत का तत्काल निराकरण नगर निगम जोन 3 विद्युत विभाग द्वारा स्थल पर जाकर कर दिया गया. शंकर नगर वार्ड के गीतांजलि नगर क्षेत्र में टाइमर बॉक्स सुधार की श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर तत्काल एमसीबी को बदलकर टाइमर बॉक्स को सुधारकर शिकायत का तत्काल समाधान किया गया,

वहीं शंकर नगर वार्ड क्षेत्र में श्री गोविन्द राम चिमनानी द्वारा विद्युत पोल नम्बर 115/30, 103/30 और 104/30 में नई स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग पर तत्काल स्थल पर तीन नग नई स्ट्रीट लाईट लगाकर मांग का तत्काल समाधान नगर निगम जोन 3 विद्युत विभाग द्वारा किया गया. शेष 35 मांग/शिकायत का शीघ्र निराकरण करने की कार्रवाई नगर निगम जोन 3 विद्युत विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दी गयी .

You may have missed