June 6, 2026

आयुक्त संबित मिश्रा ने फील्ड पर निकलकर प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, धरम नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला, काशीराम नगर, बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम नाला में अचानक तेज बारिश के दौरान जलभराव की वस्तुस्थिति का अधिकारियों सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, सभी नालों की बारिश आगमन के पूर्व तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर सुगम निकास कायम करने दिए सख्त निर्देश…

IMG-20260515-WA0058

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अचानक तेज बारिश के दौरान प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, काशीराम नगर, धरम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला, बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम नाला में बारिश में जल भराव की स्थिति का फील्ड में निकलकर प्रत्यक्ष निरीक्षण अधिकारियों सहित किया.

 

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को नालों की तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर बारिश आगमन के पूर्व नालों के क्षेत्र में सुगम निकास प्रबंधन सुनिश्चित करवाने के कड़े निर्देश स्थल समीक्षा के दौरान दिए.

आयुक्त द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही,

 

जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, डॉ दिव्या चंद्रवंशी,श्री खीरसागर नायक, श्री हितेन्द्र यादव, श्री मोनेश्वर शर्मा, सम्बंधित जोन कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की फील्ड पर उपस्थिति रही.

You may have missed