June 7, 2026

पिपरौद में सुंदर सदन का शुभारंभ, जल्द शुरू होगा बाड़ा निर्माण कार्य…

IMG-20260516-WA0004
  • राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा — शिक्षा और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही मठ की प्राथमिकता

जांजगीर-चांपा। श्री दूधाधारी मठ के ग्राम पिपरौद में नवनिर्मित कर्मचारी भवन “सुंदर सदन” का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महन्त रामसुन्दर दास, ट्रस्ट कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव महन्त वैष्णव दास जी महाराज का पिपरौद गांव से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देते हुए यहां विद्या मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद अभनपुर में हाई स्कूल, रायपुर में संस्कृत महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय एवं संस्कृत पाठशाला की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि पूर्वाचार्यों द्वारा निर्मित बाड़ा अब जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा में है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट कमेटी की सहमति से कर्मचारी भवन का निर्माण कराया गया है, जिसे “सुंदर सदन नाम दिया गया है। आने वाले समय में यहां बाड़ा निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विजय पाली, रामकृष्ण पाली एवं गांव के जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए मठ की सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा गांव के सरपंच एवं बाड़ा कर्मचारियों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी सदस्य राजेश अग्रवाल, राम छवि दास, सुखराम दास, त्यागी जी महाराज, लेखराम साहू, भीखम साहू, राजेश्वर गिरी, माखनलाल साहू, सरपंच दुलेश्वरी साहू, रामलाल ध्रुव, चंदूराम साहू, राजाराम कंवर, पूर्व सरपंच पार्वती साहू, नाथूराम साहू, रतन साहू, रामप्रिय दास, जय शुक्ला, भीष्मा, हर्ष दुबे, रामलोचन दास एवं मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You may have missed