June 7, 2026

वीडी सतीशन केरलम CM बने:64 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने शपथ ली; राहुल-प्रियंका समेत लेफ्ट-बीजेपी के नेता भी मौजूद रहे…

2026_5image_10_35_065017239kerala

वीडी सतीशन केरलम CM बने:64 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने शपथ ली; राहुल-प्रियंका समेत लेफ्ट-बीजेपी के नेता भी मौजूद रहे

वीडी सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई।

ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

 

कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं। सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री था। ह्यूमिडिटी (उमस) 77% रही।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कई बार तौलिए से पसीना पोंछते नजर आए।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

राहुल से मिलने के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे

 

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

 

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

 

केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

 

केरलम में वीडी सतीशन की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

38 मिनट पहले

केरलम नें 1962 में भी पूरी कैबिनेट ने शपथ ली थी

इससे पहले 1962 में सीएम आर शंकर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। 64 साल बाद आज दूसरी बार ऐसा हुआ है कि केरल में किसी सरकार के सभी मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली हो।

 

11:29 am 18 मई 2026

मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ बोले- जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा

केरलम के मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है और एक बड़ी जिम्मेदारी है। विभागों का फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि हमने चुनाव जीता।

 

11:21 am 18 मई 2026

एम. लिजू, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली

एम. लिजू, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

 

11:15 am 18 मई 2026

एन शमसुद्दीन, रोजी एम. जॉन और बिंदु कृष्णा मंत्री बने

एन. शमसुद्दीन, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन और बिंदु कृष्णा ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

 

11:05 am 18 मई 2026

एपी अनिल कुमार और बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली

एपी अनिल कुमार, बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

10:49 am 18 मई 2026

मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी, सहयोगी पार्टियों के विधायक शपथ ले रहे

केरल कांग्रेस के नेता मॉन्स जोसेफ ने मंत्री पद की शपथ ली। जोसेफ वकील हैं, पहले भी मंत्री रहे हैं। उनके बाद RSP नेता शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, और CPM नेता सीपी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

10:36 am 18 मई 2026

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

10:29 am 18 मई 2026

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली

 

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

10:18 am 18 मई 2026

सबसे पहले वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

6 बार से विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मलयालम में शपथ ली।

 

शपथ के बाद वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।

 

10:17 am 18 मई 2026

राज्यपाल अर्लेकर पहुंचे, इसके बाद वंदेमातरम और राष्ट्रगान हुआ

10:05 am 18 मई 2026

केरलम भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे हैं।

 

10:01 am 18 मई 2026

डीके शिवकुमार बोले- हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कहा कि मैं केरलम की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने एक शानदार जनादेश दिया है। हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा। हमने जो भी वादे किए हैं, हम उन्हें पूरा करने जा रहे हैं।

 

09:52 am 18 मई 2026

हिमाचल के सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए केरलम पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

 

09:43 am 18 मई 2026

राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

नेता विपक्ष राहुल गांधी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल पहुंचे। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी आएंगे।

 

09:37 am 18 मई 2026

रेवंत रेड्डी बोले- हमने भाजपा को केरलम और तमिलनाडु में आने से रोका

09:29 am 18 मई 2026

कांग्रेस विधायक एन शमसुद्दीन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

विधायक एन शमसुद्दीन ने शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि आज मैं एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूं। मैं पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हूं। छात्र जीवन के दौरान, मैंने एक छात्र संगठन के साथ काम किया और बाद में एक युवा संगठन के साथ। पिछले 15 वर्षों से, मैं विधानसभा का सदस्य रहा हूं।

 

09:15 am 18 मई 2026

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

 

09:08 am 18 मई 2026

केसी वेणुगोपाल कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दूसरे राज्यों से आए कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

 

08:57 am 18 मई 2026

रमेश चेन्नीथला बोले- नई सरकार में गृह मंत्री बनूंगा

तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि आज केरलम के लोगों के लिए एक शुभ दिन है क्योंकि 10 साल बाद यूडीएफ (UDF) सत्ता में आ रहा है। केरलम की जनता को एक अच्छा शासन देना हमारा परम कर्तव्य है। मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने जा रहा हूं।

 

 

08:52 am 18 मई 2026

रमेश चेन्नीथला अपने आवास के बाहर समर्थकों से मिले

कांग्रेसी विधायक रमेश चेन्नीथला शपथ ग्रहण से पहले अपने आवास के बाहर आए समर्थकों से मिले। चेन्नीथला भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

08:47 am 18 मई 2026

खड़गे बोले- हम जलसा मनाने जा रहे हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- आज केरलम में शपथ ग्रहण समारोह है। वी.डी. सतीशन शपथ ग्रहण कर रहे हैं और उनके साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। आज हम बहुत बड़ा जलसा मनाने जा रहे हैं।

 

08:38 am 18 मई 2026

वीडी सतीशन राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट के लिए निकले

वी. डी. सतीशन अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

 

08:28 am 18 मई 2026

केरलम में नतीजों से शपथ की टाइमलाइन

08:23 am 18 मई 2026

राहुल चाहते थे वेणुगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे, 10 दिन सस्पेंस रहा

4 मई को रिजल्ट आया। राज्य में UDF की सरकार बनी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके बाद सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हुई। सीएम फेस के लिए तीन नाम वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला थे।

 

राहुल गांधी की पहली पसंद वेणुगोपाल थे। कुछ लोग चेन्निथला के पक्ष में भी थे, लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां सतीशन के नाम पर अड़ी थीं। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे।

 

कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन को सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था।

 

इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया। इसके बाद 14 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

 

08:19 am 18 मई 2026

UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं

कुआलालंपुर एयरवेज की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी : नीदरलैंड से हैदराबाद आ रही थी, एयरपोर्ट हाईअलर्ट पर; 4 दिन में तीसरी घटना

 

You may have missed