ऋषिकान्त तिवारी ने यूथ हॉस्टल्स राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग में कैम्प लीडर का दायित्व निर्वहन कर दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया…
दुर्ग भिलाई । यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया नयी दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग कैम्प के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 हेतु जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी का कैम्प लीडर हेतु चयन किया गया था ।
विस्तृत जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ के सचिव के. सुब्रमण्यम ने बताया श्री तिवारी द्वारा कैम्प लीडर के रूप में उक्त ट्रेकिंग कैम्प में देश के सभी राज्यों से भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन व प्रशिक्षण हेतु 25 अप्रैल 2026 को उत्तराखण्ड में बेसकैम्प ग्राम सांकरी तहसील मोरी जिला उत्तर काशी में रिपोर्टिंग किया गया ।
ऋषिकान्त तिवारी समुद्र तल से लगभग 13000 फीट की ऊँचाईयों पर हिमालय के पर्वतों में कम से कम 21 दिनों तक कैम्प लीडर के रूप में अपने साहसिक दायित्वों का निर्वहन किये । उक्त नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग कैम्प के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 में देश के लगभग 250 प्रतिभागी ( ट्रेकर्स ) ट्रैकिंग गतिविधियों में भाग लिये ।
ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि इस दरम्यान् सेवबाग बेस कैम्प से ट्रैकिंग करते हुए जुड़ा का तालाब , भोजगढ़ी एवं पुस्तारा जैसे देवभूमि के हिम शिखरों व वादियों में चढ़ाई करते हुए ट्रैकिंग किया गया । इसमें से जुड़ा का तालाब 9400 फीट , भोजगढ़ी 11500 फीट , फुलारा रिज 13500 फीट एवं पुस्तारा 11500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है ।
ऋषिकान्त तिवारी के नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग कैम्प फुलारा रिज 2026 में कैम्प लीडर के रूप में चयन होने और सफलता पूर्वक दायित्व निर्वहन के उपलक्ष्य में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा एवं छत्तीसगढ़ की सभी इकाइयों के समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएँ दी है । ऋषिकान्त की इस गौरवमय उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा , जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह , उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी , कोषाध्यक्ष साकेत मिश्रा , पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश धन्डोरे , रोहित सिंह राजपूत , प्रशांत अग्रवाल , संतोष कसार , तारकेश्वर साहू , शरद दुबे , अशोक सिन्हा , अजय मिश्रा , साबिर चौहान , राजेश शर्मा , लक्ष्मण लहरे , शुभम जैन , मनीष अग्रवाल , किशोर यादव , रविन्द्र शर्मा , राकेश बोरकर , शुभम शर्मा , अलमास भाई , विजय चौधरी , राजमणि मिश्रा , राजकुमार रस्तोगी , भूपेन्द्र शर्मा , गुरमीत सिंह भोगल , मोहम्मद सारिक अहमद , मनोज मिश्रा , ढाल सिंह देवाँगन , संजीव तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है ।