आज का राशिफल 26 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…
मेष राशि, नौकरी में दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
मेष राशि के जातकों के लिए कल 26 मई का दिन चंद्रमा के कन्या राशि में होने से मिलाजुला रहेगा। आपको सेहत और विरोधियों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। बिजनेस में चतुराई और कूटनीति का फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मंगल के गोचर से अनुकूल रहेगा। जबकि नौकरी में दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फैमिली के मामले में आपको क्रोध से नहीं संयम से काम लेना होगा। संतान के संदर्भ में चिंता हो सकती है।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
हनुमानजी को लंगोट पहनाना शुभ रहेगा, बड़े भाई से आशीर्वाद लें।
वृषभ राशि,कारोबार में लाभ पाएंगे
वृषभ राशि,कारोबार में लाभ पाएंगे
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल चंद्रमा का पंचम भाव में होना शुभ फलदायी होगा। ज्ञान विज्ञान और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके लिए अच्छी बात है कि आपको सूर्यदेव और बुध देव की कृपा का भी लाभ मिलेगा। आप कारोबार में खूब लाभ प्राप्त कर पाएंगे। अकाउंट और बैंकिंग के काम में आपको कामयाबी मिलेगी।
भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए, लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि,सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी
मिथुन राशि,सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल यानी 26 मई का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सुख भाव में होने से आपको सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आर्थिक योजनाओं को आप बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आपकी राशि में गुरु और शुक्र की युति होने से आप अपने अपने को सही से मैनेज कर पाएंगे। करियर में बदलाव के प्रयास में आपको कामयाबी मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपके हाथों कोई पुण्य कार्य हो सकता है।
भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
घी का दीप जलाकर हनुमानजी की पूजा करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि,दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें
कर्क राशि,दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें
कर्क राशि के लोगों के लिए कल का दिन साहसिक निर्णय लेने का रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में कन्या राशि से संचार करेंगे। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को भी विस्तार कर सकते हैं। नौकरी में आपका काम अनुकूल और सुचारू रूप से चलेगा लेकिन आपको दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। किसी पूर्व मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपको बड़े भाई से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
उपाय के तौर पर आपको ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। तामसिक भोजन से बचें।
सिंह राशि,आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा
सिंह राशि,आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातको के लिए कल का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। दूसरे भाव के चंद्रमा और कर्म भाव में सूर्य आपके लिए करियर में ग्रोथ का संयोग बनाएंगे। आपको मेहनत से बढकर भाग्य सफलता प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं या नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके लिए अच्छी बात है कि आप चतुराई और अपनी योजनाओं से धन अर्जन के साथ बचत भी कर पाएंगे।
भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पादुका दान करना शुभ होगा। कुत्ते को रोटी दें।
कन्या राशि,अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा
कन्या राशि,अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा
कन्या राशि के जातको के लिए कल 26 मई का दिन आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा आपको कलात्मक भाव प्रदान करेंगे। व्यवहार कुशलता और रचनात्मक क्षमता का आपको फायदा मिलेगा। आपकी राशि स्वामी बुध का भी उदय हो चुका है और अब वह आपके लिए लाभ का संयोग बना रहे हैं। नौकरी में आपको अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर और मनपसंद भोजन मिलने की भी खुशी होगी। दोस्ती का दायरा बढेगा।
भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए और आटे का दीप दिखाना चाहिए।
तुला राशि,प्रयास में बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे
तुला राशि,प्रयास में बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे
तुला राशि के जातकों के लिए कल 26 मई का दिन खर्चीला रह सकता है। बजट से अधिक खर्च बढ जाने की वजह से आपको चिंता भी हो सकती है। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। वैसे आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। आप कम प्रयास में बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। धार्मिक भावनाओं को बल मिलेगा। पूर्व में किए हुआ काम लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर जल वितरण करना चाहिए, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि,आपका काम सुचारू रूप से चलेगा
वृश्चिक राशि,आपका काम सुचारू रूप से चलेगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल 26 मई का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, आप अपने अटके अधूरे काम को पूरा कर पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबेध विदेश से है उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यात्रा संबंधी योजना भी बन सकती है। किसी सगे संबंधी की ओर से आपको अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान पाएंगे।
भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि,रोमांटिक और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा
धनु राशि,रोमांटिक और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा
धनु राशि के लगों के लिए कल का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी चाहत भी पूरी हो सकती है। घर में सुख के साधनों की वृद्धि का संयोग बनेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। दान पुण्य भी कर पाएंगे।
भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। तामसिक भोजन से परहेज करें।
मकर राशि, निर्णय क्षमता से लाभ ले पाएंगे
मकर राशि, निर्णय क्षमता से लाभ ले पाएंगे
मकर राशि के जातको के लिए कल 26 मई का मंगलवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कामयाब हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता से लाभ ले पाएंगे। बिजनेसे में आपको लाभदायक डील मिलने की संभावना रहेगी। विदेशी क्षेत्र से जहां फायदा हो सकता है, वहीं आपको तकनीकी ज्ञान का भी फायदा मिलेगा। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर शर्बत अथवा जल का वितरण करना चाहिए।
कुंभ राशि,शेयर सट्टा से दूरी जरूरी
कुंभ राशि,शेयर सट्टा से दूरी जरूरी
कल 26 मई का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक मामलो में आपको वाहन और सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। शेयर सट्टा के मामलों से आपको दूरी बनाए रखना चाहिए। किसी बातों में आकर लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। वैसे लव लाइफ के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आपका संबंध प्रगाढ होगा। पड़ोसियों से सहयोग पाएंगे। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्य प्रतिशत : 81
आपको राहु के मंत्र का जप करना चाहिए।
मीन राशि,आलस से आपको बचना होगा
मीन राशि,आलस से आपको बचना होगा
मीन राशि के जातकों के लिए कल 26 मई का दिन कई स्रोतों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप फैमिली लाइफ में जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी मित्र या निकट संबंधी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। दर्शन और धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। लेकिन आलस से आपको बचना होगा। सकारात्मक रहना चाहिए। संतान पक्ष से प्रसन्नता होगी।
भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
आपको उपाय के तौर पर हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए, हनुमान चालीसा का पाठ करें।