महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 के पावन अवसर पर दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- समस्त नगरवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को अधिकाधिक पौधे रोपित करने और अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुएँ जूता – चप्पल, पुस्तकें, बर्तन, अन्य अनुपयोगी सामान निगम के जोनों में संचालित आरआरआर केन्द्रोँ में समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने देने की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 शुक्रवार के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु विनम्र सामूहिक प्रार्थना धरती माता के परम दिव्य श्रीचरणों में की है.
विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित स्थानों पर पौधे रोपित कर उनकी देखभाल और संरक्षण अपनी संतान की भांति करने का संकल्प समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लेने की विनम्र अपील समस्त नगरवासियों से महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, सभी जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदगणों ने की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन अंतर्गत संचालित आर आर आर केन्द्रोँ में विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 के अवसर पर अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुओं जूते, चप्पल, पुस्तकें, बर्तन सामानों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों, अनुपयोगी वस्तुओं को आरआरआर केन्द्रोँ में देकर समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की विनम्र अपील की है।