नये हार्वेस्टर की लाखों रूपये की राशि प्राप्त कर की गई धोखाधड़ी…
- लगभग 27 लाख रूपये की धोखाधड़ी उजागर*
- हार्वेस्टर के अधिकृत डीलर को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमाण्ड पर*
- प्रार्थी की शिकायत जांच पर की गई कार्यवाही*
- आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड*
- आरोपी व्दारा अन्य लोगों से भी लाखों रूपये प्राप्त किए जाने की, जांच की जा रही है
- आवेदक परशुराम साहू, धनेश ढीमर एवं टीकाराम साहू व्दारा पृथक-
पृथक शिकायत कर मेसर्स दुर्ग ट्रेक्टर्स का अधिकृत डीलर, अनावेदक वरूण प्रताप सिंह व्दारा नया हार्वेस्टर की राशि प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराएं जाने, लगातार टाल मटोल कर घुमाए जाने की शिकायत प्रस्तुत किया गया था। शिकायत जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आवेदकों व्दारा हार्वेस्टर के लिए बैंक से राशि फायनेंस कराई गई, जो सीधे अनावेदक के फर्म में बैंक से ट्रांसफर हुई, साथ ही आवेदकों व्दारा नगद राशि का भुगतान भी अनावेदक को किया गया, किन्तु अनावेदक वरूण प्रताप सिंह व्दारा उक्त आवेदकों से नये हार्वेस्टर की राशि प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराकर टाल मटोल किया जाता रहा ।
इस प्रकार वरूण प्रताप सिंह व्दारा नया हार्वेस्टर दिलाए जाने हेतु आवेदक परशुराम से 27 लाख रूपये प्राप्त किए जाने के उपरांत भी हार्वेस्टर उपलब्ध न कराकर धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने पर थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) में आरोपी वरूण प्रताप सिंह के विरूद्ध प्रार्थी परशुराम साहू की रिपोर्ट पर अप.क्र.-515/2026, धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आरोपी व्दारा अन्य लोगों से भी हार्वेस्टर दिलाए जाने हेतु लाखों रूपये प्राप्त कर, हार्वेस्टर उपलब्ध नहीं कराएं जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी वरूण प्रताप सिंह पूर्व में थाना डौण्डी लोहारा, जिला बालोद में अप.क्र.-152/19 धारा 323, 34,
342, 384 भादवि पंजीबद्ध होना पाया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
वरूण प्रताप सिंह, 36 वर्ष
मालवीय नगर, शांति निकेतन अपार्टमेंटमोहन नगर