June 5, 2026

ख़ुर्शीपार में पकड़ाया कोयला आस्ट्रेलियन कोक नहीं – सुखनंदन 

IMG-20260605-WA0054
  • फर्जी जीएसटी बिल के आधार पर तीन को पकड़ा 
  • छावनी सब डिवीजन में तमाम कोल डिपो एवं फैक्ट्रियों में पुलिस मारेगी छापा

भिलाई।सेक्टर 6 स्थिति कंट्रोल रूम ने एएसपी सुखनंदन राठौर ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें खुर्शीपार गेट में कोयला डिपो की आड़ में विजय कुमार केशरवानी खुर्शीपार निवासी के द्वारा पिछले लंबे वर्षों से कोयला डम्प का काम किया जा रहा था।ये कोयला रेलवे, बीएसपी का है कोयला है क्या ,इसके लिए बीएसपी और रेलवे से पत्राचार किया जा रहा है कि ये कोयला उनका है या नहीं मैनेजमेट पुलिस को बताए।

खुर्शीपार पुलिस ने 15 टन अधिक का कोयला तीन आरोपी को पकड़ा है जो फर्जी जीएसटी बिल दिखा कर दुर्ग पुलिस को ही गुमराह कर रहे थे।पकड़े गए कोयले की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है ।पुलिस ने अवैध भंडारण एवं चोरी संपति के कारोबार का पर्दाफाश किया है।फर्जी जीएसटी दस्तावेज तैयार करने वाले राजकुमार मिश्रा माझी चौक प्रियंका नगर खुर्शीपार वह राजकुमार की निशानदेही पर ही सुनील शर्मा दल्लीराजहरा अभी वर्तमान पता 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई को पकड़ा है इनके विरुद्ध धारा 317/4 ,336/3, 340/2 BNS के तहत कार्यवाही की है।

एक सवाल के जवाब में एएसपी शहर श्री राठौर ने बताया कि पकड़ा गया कोयला आस्ट्रेलियन कोक नहीं है और नाही बीएसपी के बड़े कोयला कारोबारी हिमांशु का ये कोयला नहीं है चुकी कोयला रेलवे एवं बीएसपी का है और राष्ट्रीय संपति की चोरी है इसकी जांच की जा रही है। यदि सही पाया गया तो और भी धारा इसमें जुड़ेगी।जिस वाहन से कोयला परिवहन होना बताया गया। वह टोल प्लाजा से पार हो नहीं हुआ।पुलिस ने बताया कि ठेले एवं मजूदरों के तहत बोरे में चोरी का कोयला डिपो में पहुंचता था जो कि लोकल होटल एवं ढाबे में सप्लाई किया जाता था।

 

जीएसटी विभाग खनिज विभाग को भी पत्राचार किया जा रहा है कि बिल एवं कोयला सही है या गलत है विभाग इसकी जांच करे।

 

छावनी सब डिवीजन में आने वाले तमाम कोयला डिपो एवं फैक्ट्रियों में खप रहे कोयला किसका है चोरी का तो नहीं इसके लिए स्थानीय पुलिस एवं ACCCU की टीम फैक्ट्रियों में एवं कोल डिपो में लगातार छापेमार कार्यवाही करेगी।