June 5, 2026

प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अजय भसीन कर रहे व्यापारी बैठकों का आयोजन…

IMG-20260605-WA0055

देश को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं ऊर्जा-संरक्षक बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेशों को व्यापारिक समुदाय तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय भसीन विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों के मध्य बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

बैठकों में अजय भसीन ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए व्यापारियों से ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वावलंबन, उत्पादन वृद्धि एवं निर्यात को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। भारत के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाकर देश को निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

अजय भसीन ने सोने के अत्यधिक उपयोग एवं अनावश्यक निवेश से होने वाले आर्थिक प्रभावों पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जी का संदेश विवाह एवं पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए सोने की खरीद पर रोक लगाने का नहीं है, बल्कि अनावश्यक सोना संग्रह एवं निवेश की प्रवृत्ति को कम कर देश की पूंजी को उत्पादक क्षेत्रों में लगाने का है।

उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी एवं उद्योग जगत उत्पादन, नवाचार और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करें तो भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। इसके साथ ही ऊर्जा संरक्षण के छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों का स्वागत करते हुए देशहित में ऊर्जा बचत, स्वावलंबन तथा निर्यात वृद्धि के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए अजय भसीन ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य पैदल, साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन से किया जा सकता है, तो अनावश्यक रूप से कार एवं निजी वाहनों का उपयोग करने से बचना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में कमी आएगी और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारत हर वर्ष बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर ईंधन की बचत का संकल्प ले, तो देश की विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।ऊर्जा संरक्षण में इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अजय भसीन ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बिजली और ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा दें, अनावश्यक बिजली उपकरण बंद रखें तथा कर्मचारियों और ग्राहकों को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त अभियान है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर देश को आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बना सकते हैं।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा प्रधानमंत्री जी के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

उन्होंने निर्यात नीति पर कहा कि भारत मे कई ऐसे प्रोडक्ट है जिनको वेदेशो में निर्यात कर देश को एक नई आर्थिक सुदृढ़ता दे सकते है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।