June 9, 2026

अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, एक साथ 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन हो गए हैं एक्टिव…

images (2)

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में 5 ऊपरी हवा के साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक्टिव हैं. कई राज्यों में 7 से 13 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी, बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसम सिस्टम एक्टिव हैं, जिनकी वजह से 7 से 13 जून के दौरान कई राज्यों में पूरे हफ्ते भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गरजने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर हरियाणा, पूर्व-मध्य अरब सागर, पूर्वोत्तर असम तथा म्यांमार और उससे सटे अंडमान सागर क्षेत्र में ऊपरी हवा के साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बने हुए हैं. इसके अलावा 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) प्रभावित कर सकता है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 13 जून के बीच छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi NCR Weather Update), पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 7 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी चलने की संभावना है.