मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम जाएंगे दिल्ली…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे से 1 बजे तक महानदी भवन (मंत्रालय) में बुलाई गई कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ करेंगे. साथ ही सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन भी करेंगे. वहीं शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में उनका रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में होगा.