June 9, 2026

लोक निर्माण विभाग द्धारा रूपये 84.15 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले खारून रिवर फ्रंट के निर्माण विकास एवं सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई…

IMG-20260609-WA0026

लोक निर्माण विभाग द्धारा रूपये 84.15 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले खारून रिवर फ्रंट के निर्माण विकास एवं सौंदर्यीकरण नगर निगम रायपुर द्वारा रूपये 18.86 करोड़ की लागत से किए जाने वाले महादेव घाट जीर्णोद्धार कार्य तथा जल संसाधन विभाग द्वारा रूपये 10 करोड़ की लागत से मां खारुन में किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ,

बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे श्री संबित मिश्रा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर श्री लोकेश्वर साहू अपर आयुक्त,श्री विनोद पांडे प्रभारी अधीक्षण अभियंता नगर पालिक निगम रायपुर श्री इमरान खान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे बैठक में वास्तुकार ने इस सम्बन्ध में बनाए गए प्रजेंटेशन को प्रस्तुत किया ।

श्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रत्येक विभाग आपस में समन्वय कर ले ताकि कार्यों का दोहरीकरण न हो उन्होंने यह भी कहा कि मां खारून रायपुर की जीवनदायनी नदी है और महादेव घाट भगवान शिव का स्थान इसलिए यहां का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य ऐसा अनुपम तथा सुन्दर रूप से कराया जाय जिससे यहां आने वाले सभी श्रद्धालु जनों भक्त जनों को भगवान भोले नाथ के सानिध्य में तथा मां खारुन के तट में बैठकर एक अद्भुत अनुभूति हो।

नगर निगम रायपुर यहां पर फसाड, एंट्री गेट मंदिर का स्वागत द्वार, बैरिकेटिंग दुकानों की एकरूपता विशाल शिवलिंग भगवान भोले नाथ की विशाल मूर्ति बैठने हेतु चेयर लगाना लैंडस्केपिंग पेवर इत्यादि का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा रिटेनिंग वाल का निर्माण स्लोपिंग स्टेप तथा विद्युत इत्यादि का कार्य किया जायेगा।

You may have missed