लायनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा रामालया मंदिर, हुडको में व्हीलचेयर दान सेवा गतिविधि का आयोजन…
भिलाई मेन | 09 जून 2026: लायनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा CG1 स्वर्णिम 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि का आयोजन रामालया मंदिर, हुडको में किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक व्हीलचेयर का दान किया गया।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य मंदिर आने-जाने में असमर्थ वृद्ध एवं असहाय श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करना एवं उन्हें सम्मानपूर्वक दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना रहा। यह पहल समाजसेवा एवं मानवीय संवेदनाओं को समर्पित रही।
यह सेवा गतिविधि क्लब अध्यक्ष लायनेस रेवेका बेदी जी द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर समर्पित की गई, जिससे यह आयोजन और भी अधिक प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सक्रिय सदस्यगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कैबिनेट सचिव लायनेस विभा भुटानी, लायनेस सीमा यादव, लायनेस मीरा शर्मा एवं लायनेस शेना शेखर शामिल रहीं। इस अवसर पर जन्मदिन के उपलक्ष्य में मास्टर मनदीप बेदी भी उपस्थित रहे।
लायनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा यह सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः
