स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि दिनांक 19 जून 2026 शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक भवन के प्रांगण में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम…
रायपुर – स्वतंत्रता संग्राम सेनानो स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि दिनांक 19 जून 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन के प्रांगण में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा के मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 19 जून 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल के आसपास की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के सहयोग से की जायेगी।