भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आग्रह किया है…
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विगत चार-पांच वर्षों से लीज नवीनीकरण प्रकरण को आड़ बनाकर दुकानों का स्वामित्व परिवर्तन अन्य छोटी-छोटी विभागीय सुविधाओं की मांग पर दुकान /लीज विभाग के अधिकारियों ने शहर के व्यापारी उपभोक्ताओं की फाइलों को लंबित कर रखा था चूंकि अब भारतीय इस्पात प्राधिकरण ने स्वयं होकर 2008 की पॉलिसी को वापस ले लिया है और संबंधित उपभोक्ता को वैधानिक दुकानदार और उसके आवासीय परिवार को निवास स्थान माना है ऐसी स्थिति में दुकान और निवास से संबंधित किसी लंबित प्रकरण को तत्काल प्रभाव से वैधानिक स्वरूप दे दे और शहर का कोई दुकानदार उपरोक्त संबंधित फाइल को लेकर विभागीय कार्यालय में जाता है तो उनकी फाइलों पर सरकार विधी सम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए पूर्व की तरह प्रकरण को लटकाने की प्रवृत्ति को अब समाप्त किया जाना चाहिए ।
ज्ञानचंद जैन ने कहा है कि आप भारतीय इस्पात प्राधिकरण के दिशा निर्देश के बाद नगर सेवा विभाग के विभिन्न पदों पर नए अधिकारियों, कर्मचारियों को पदांकित किया गया है ऐसी स्थिति में उन सभी अधिकारियों को आपका विभागीय आदेश जारी किया जाना चाहिए जो लिखित में तो नहीं लेकिन मौखिक में जरूर है ।
ज्ञानचंद जैन ने यह भी कहा है की नगर सेवा विभाग शहर के व्यापारियों को छोटी-छोटी तकलीफों से बाहर निकालेगा और बाजार को पुनः नए स्वरूप में लाने की दिशा में कार्य करेगा तो रुके हुए राजस्व के मिलने की संभावना बनेगी अन्यथा आने वाले डेढ़ 2 वर्षों तक यह राशि यथावत रुकी रहेगी ।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स शहर के व्यापारियों की समस्याओ के निदान को लेकर सजग है उन्होंने कहा है कि शहर का हर व्यापारी भिलाई इस्पात संयंत्र को विधि सम्मत राजस्व देने का इच्छुक है लेकिन प्रबंधन को अपनी नीतियों एवं कार्य शैली में तत्काल प्रभाव से बदलाव लाना होगा ।
उपरोक्त विषय पर चेंबर ने चर्चा करने के लिए आपके कार्यालय को भी पत्र लिखा है उम्मीद करते हैं कि चर्चा के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं का निदान शीध्र हो जाएगा ।