June 27, 2026

आज का मौसम 27 जून: 7 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट जारी…

weatherrainimdupdate-1782526800
  • देश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से आज यानी 27 जून के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, इस आंधी से फसलों को नुकसान हो सकता है।

आज का मौसम 27 जून 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस आंधी के चलते कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष भी जड़ से उखड़ सकते हैं। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

आज का मौसम कैसा रहेगा 27 जून

वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने वाला है। अगर ट्रिप पर जा रहे हैं तो मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक निम्न हवा का दबाव बना हुआ है।निचले और मध्यम ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर तटीय आंध्र प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक निम्न हवा का दबाव बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे…

देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में मानसून रफ्तार पकड़ सकती है।

 

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(27 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी (27 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): आगरा, मथुरा, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मऊ, देवरिया, अमेठी, जौनपुर, कानपुर और मैनपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, आज यानी 27 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार(27-28 जून-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और अररिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, 27 जून को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड(27-28 जून-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): रांची, खूंटी, दुमका, साहेबगंज, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 27 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

 

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (28 जून बारिश-तूफान का अलर्ट): बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं,आज यानी 27 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (28 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सिरमौर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, आज यानी 27 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर(6-7 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, कठुआ, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

 

शहर अधिकतम तापमान (28 जून) न्यूनतम तापमान (28 जून)

दिल्ली 39°C 31°C

मुंबई 32°C 28°C

चेन्नई 36°C 28°C

कोलकाता 36°C 29°C

लखनऊ 41°C 31°C

पटना 38°C 29°C

रांची 33°C 25°C

भोपाल 34°C 26°C

जयपुर 39°C 29°C

शिमला 28°C 21°C

नैनीताल 29°C 23°C

 

 

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (27 जून-भारी बारिश और तूफान की संभावना): फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, संगरूर, पठानकोट और गुरदासपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

 

 

 

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (27 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): हनुमानगढ़, चुरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (27 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): विदिशा, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, शिवपुरी, सागर, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, बालाघाट और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 27 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

 

You may have missed