नशे से दूर रहना है दोस्तों :- सोनू सूद
- भिलाई कमल की जगह है, खाली इंसान ही नशे में डूबा हुआ है,
- मेरे फाउंडेशन से जुड़े और दुआएं कमाए
- राज्यसभा का ऑफर दो बार ठुकराया, राजनीति में आने का अभी कोई विचार नहीं
भिलाई: सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के चेयरमैन अभिनेता एवं युवा समाजसेवी सोनू सूद का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे नया रायपुर पर गर्म जोशी के साथ युवा साथियों एवं फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. वहां से वह सीधे भिलाई के लिए रवाना हुए. हाउसिंग बोर्ड स्थित नागसेन स्कूल पहुंचे और वहां उन्होंने स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ मुलाकात की. तत्पश्चात नेहरू नगर चौक स्थित भिलाई के ग्रैंड ढिल्लन होटल में युवा साथियों ने ढोल धमाकों के साथ जोशीला स्वागत किया. सेवक जैन फाउंडेशन एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के डायरेक्टर विकास जायसवाल, उनके पुत्र एवं पारिवारिक सदस्य अंकुश जायसवाल ने भी सोनू सूद का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. होटल ग्रैंड ढिल्लों के मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने भी सोनू सूद का पुष्प गुच्छ से अभिवादन किया. मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद ने कहा कि भिलाई से मेरा बहुत गहरा नाता है. चूंकि मेरी पत्नी भिलाई से है.
मेरे फाउंडेशन से जुड़ी हुई दीक्षा ने कोरोना काल में भिलाई के लोगों को दवाइयाँ भोजन एवं उनकी अन्य जरूरत को पूरा करते हुए सेवा भाव से सहायता की. फाउंडेशन का सफर विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश आदि राज्यों में अलग-अलग फाउंडेशन की स्थापना करते हुए प्रारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन का परिवार देश के प्रत्येक शहर में होना चाहिए. यहां आपके साथ दुर्ग भिलाई और रायपुर का चैरिटी परिवार आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर है. हम अपने चैरिटी मेंबर्स के साथ वार्तालाप करते हैं और उनके आईडिया को अपने आईडिया के साथ शेयर करते हैं और रोज नया-नया सीखने का प्रयास करते हैं. हमारा फाउंडेशन विगत दो वर्षों से भिलाई में सक्रिय हैं.
अभी तक चैरिटी के पांच क्लब बने हुए हैं जो देवास, सोलापुर, रायपुर, कोलकाता एवं दिल्ली में हैं. भिलाई में हम लोगों ने 1000 से अधिक लोगों की सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के द्वारा सहायता की है. मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों में से एक नशे के प्रश्न पर सोनू सूद ने जवाब दिया कि नशे के विरुद्ध पंजाब के 163 सेंटर से जुड़कर हम नशा मुक्ति का कार्य कर रहे हैं. नशे से प्रभावित व्यक्तियों को रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में सहायता पहुंचाई जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि नशे से दूर रहना है दोस्तों. अपने आप को इतना व्यस्त रखो और अच्छे काम के लिए आगे आओ खाली इंसान ही नशे की तरफ जाता है. मेरे चैरिटेबल फाउंडेशन से सभी लोग जुड़े और दुआएं कमाए.
मिलकर हम सब अच्छा काम करेंगे. भिलाई बड़े ही कमाल की जगह है, बहुत सारे लोग हमसे जुड़े हैं, अच्छा काम करने के लिए यह जो सफर है बहुत स्पेशल है. चूंकि देश और प्रदेश का युवा जो शहर एवं स्टेट को बनाता है, हमारे साथ रहेंगे तो फाउंडेशन भी मजबूत होगा. भिलाई को एक ऐसा शहर बनाएंगे कि लोग इसका उदहारण देंगे.जब सोनू सूद से पूछा गया कि क्या वे भविष्य में राजनीति में आएंगे तो उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत सारे ऑफर बहुत पहले से आ रहे हैं, दो बार राज्यसभा का भी ऑफर आया जिसे मैंने ठुकरा दिया है. निकट भविष्य में अभी राजनीति में आने की कोई संभावना नहीं है. अयोध्या में राम मंदिर में हुई चोरी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ दिए गए दान की चोरी अनफॉर्च्युनेट है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मदद कमल की चीज है करो तो भूल जाते हैं और ना करो तो याद रखते हैं. मेरे द्वारा एक फिल्म नदी बनाई जा रही है जो अगले साल बनेगी, जिसकी कहानी मेरे द्वारा लिखी गई है और यह भगवान शिव के वहां नंदी पर आधारित है.
युवा समाजसेवी एवं फाउंडेशन से जुड़े विकास जायसवाल ने आगे बताया कि फाउंडेशन की एनुअल मीट में सोनू सूद शामिल होने आए हैं. जोकि होटल सागर में यह मीट चल रही है. जिसमें हमारी फाउंडेशन के 65 सदस्य भाग ले रहे हैं. इस मीट में हम अपने साल भर के किए गए कार्य की समीक्षा करेंगे एवं आगे आने वाले समय की अवधारणा पर विचार विमर्श करेंगे.
इस कार्यक्रम में मैत्री विद्या निकेतन के अध्यक्ष एस संजीव, कांग्रेस नेता अनिल सिंह, सुनील चौधरी, सर्जियस घोष सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे.


