एसपी धमतरी के निर्देश पर ढाबा पर शराब पिलाने वालों की नियमित चेकिंग…
- अछोटा स्थित मंगलानी ढाबा के संचालक एवं कर्मचारियों तथा मामा ढाबा के कर्मचारी के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
- अवैध शराब के परिवहन पर लगातार प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार*
- 180 पौवा देशी शराब, तीन दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 1,14,420/- लाख रूपये की संपत्ति जप्त*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा हैl इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।
▪️*प्रथम प्रकरण* –
थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्रमांक 156/2026
थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विवेक देवांगन (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया।
पूछने पर आरोपी ने बताया की वह मंगलानी ढाबा अछोटा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था।
आरोपी के कब्जे से 49 पौवा प्लेन सुपर शराब , एक सीटी-100 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 28,920/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
▪️ *द्वितीय प्रकरण*- थाना सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 157/2026
सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके (20 वर्ष) निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार किया, जो मामा ढाबा अछोटा का कर्मचारी होना बताया जो ढाबा में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (लगभग 5.58 लीटर), टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, ओप्पो मोबाइल सहित कुल लगभग 52,500/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
▪️*तृतीय प्रकरण* –
थाना अर्जुनी अपराध क्रमांक 79/2026
थाना अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपी सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी (37 वर्ष) निवासी बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब (18 लीटर), हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लगभग 33,000/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
तीनों मामलों में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
▪️*आरोपियों का नाम*
*(01)* विवेक देवांगन पिता आनंद देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा,थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)
*(02)* विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके पिता अजय महार उम्र 20 वर्ष, निवासी नदियापारा अछोटा धमतरी,थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)
*(03)* सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी पिता बच्चूमल मंगलानी उम्र 37 वर्ष,निवासी बनियापारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी(छ.ग.)
▪️*कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण :*
●गिरफ्तार आरोपी – 03
●कुल जप्त देशी शराब – 180 पौवा
●जप्त दोपहिया वाहन – 03
●जप्त मोबाइल – 01
●कुल अनुमानित जप्त संपत्ति – लगभग 1,14,420/-रूपये
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन एवं प्रभावी अभियान लगातार जारी रहेगा।