दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले…
दुर्ग।दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से जिले में पदस्थ थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 10 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
जारी सूची के अनुसार वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को प्रभारी ACCU दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजकुमार लहरे को पद्मनाभपुर से वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा विजय यादव को सुपेला से पुरानी भिलाई, जबकि अंबर सिंह भारद्वाज को पुरानी भिलाई से सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है।राजेश साहू को स्मृति नगर चौकी से उतई थाना प्रभारी,रामनारायण ध्रुव को धमधा से छावनी थाना प्रभारी तथा अमित अदानी को छावनी से स्मृति नगर चौकी प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह प्रमोद रूसिया को ACCU दुर्ग से पद्मनाभपुर, महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा और अनिल पटेल को उतई से नंदिनी थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश को जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।