July 2, 2026

वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का किया सम्मान…

IMG-20260702-WA0015
  • वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण : घनश्याम कुमार देवांगन

 

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में “नेशनल डॉक्टर्स डे” के अवसर पर रिवेरा रिसोर्ट में एक गरिमामय समारोह में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन प्रदान करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, समय पर उपचार तथा मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण चिकित्सा सेवा में डॉक्टरों का योगदान अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

समारोह में सम्मानित होने वाले विशेषज्ञों में डॉ श्रीरंजन राव रेडियोलॉजी, डॉ सुमन राव नेफ्रोलॉजी, डॉ असित नायक कार्डियो एण्ड एनेस्थीसिया, डॉ सुषमा नायक पिडियाट्रिक्स , डॉ स्मिता पटेल मेडिसीन, डॉ यामिनी नायक, डॉ अनय नायक शामिल हैं।

सम्मानित चिकित्सकों ने इस सम्मान के लिए भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों की सेवा करना उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विषय है। अच्छा स्वास्थ्य एवं जीवन शैली नवजात शिशु से लेकर वयोवृद्ध सबके लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों के द्वारा पूछे गए समस्याओं पर उचित परामर्श एवं अच्छे पैरेन्टिंग पर टिप्स भी दिए।

इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, लोचन प्रसाद नायक, कुसुम नायक, सुमन देवांगन, हिमांशु देवांगन, कल्पना देवांगन, देवी प्रसाद नायक, प्रताप नायक, दिलीप नायक, जयंती नायक, विमल वर्मा, भुवनेश्वर वर्मा, भास्कर वर्मा आदि सहित महासंघ के पदाधिकारी, सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने सम्मानित चिकित्सकों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल चिकित्सा जीवन की कामना की। समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना से ओतप्रोत रहा।

 

 

———–