July 6, 2026

निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने अमलीडीह बस्ती पार लास विस्टा के आगे मुख्य मार्ग नाली के जाम लम्बे पाईप को जेटिंग मशीन से साफ करवाकर गंदे पानी की सुगम निकासी कायम कर प्राप्त जनशिकायत का किया त्वरित निदान…

IMG-20260705-WA0002

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा ने जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत

अमलीडीह बस्ती के पार लास विस्टा के आगे मुख्य मार्ग की नाली के मोड़ पर मुक्तिधाम की ओर पाईप जाम होने से उत्पन्न जल निकासी की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर सम्बंधित स्थल पर टीम भेजकर जेटिंग मशीन की सहायता से मुख्य मार्ग की नाली की मैकेनिकल सफाई करवाकर

 

 

स्वच्छता कायम की और लम्बे पाईप को साफ करवाकर गंदे पानी के सुगम निकास की व्यवस्था स्थल पर कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.