”नई सोच संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन”…
नई सोच सामाजिक संस्था द्वारा 12 जुलाई को ग्राम गिधवा (घुमका) में वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कोरकोट्टी (मानपुर) में 12 जुलाई 2009 को शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चैबे सहित 29 जवानों की याद में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती भारती साहू, जिला मंत्री भाजपा जिला-भिलाई एवं अध्यक्ष श्री बालाराम साहू सेवा निवृत्त प्रधान पाठक ने रहे । श्री चन्द्रकुमार साहू सेवा निवृत्त क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमती केंवरा साहू, पूर्व सरपंच, श्री प्रेमनारायण साहू, अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन विभाग राजनाॅदगाॅव, श्रीमती हेमलता नेताम, अध्यक्ष ग्राम संगठन महिला समूह, श्री लालाराम साहू, अध्यक्ष माॅ शीतला समिति विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ शीतला की आरती से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती भारती साहू ने पर्यावरण संतुलन बिगड़ने, वर्षा की कमी तथा तापमान वृद्धि, भू-जल स्तर में गिरावट जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन समस्याओं का सिर्फ एक ही समाधान वृक्षारोपण है ।उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से माॅ के नाम एक पेड़ अभियान में अपना योगदान देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बालाराम साहू ने शहीद जवानों को श्रृद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि वीर जवानों से हम तथा हमारी सीमाएं सुरक्षित है और इस दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाना प्रशंसनीय है। विशेष अतिथि श्री चन्द्रकुमार साहू ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया तथा छात्रों को उच्च विचार के साथ लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही दसवीं एवं बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालें छात्रों के लिए अगले वर्ष से पाॅच-पाॅच हजार रू. पुरस्कार राशि देने की घोषणा किए।
संस्था के सलाहकार श्री प्रेमनारायण साहू ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने आगे कहा कि जल ही जीवन है और जल वर्षा से प्राप्त होता है तथा वृक्षो के बिना वर्षा और शुद्ध वायु असंभव है।
संस्था के संस्थापक श्री चन्द्रभूषण साहू, सहायक उपनिरीक्षक छ.ग पुलिस द्वारा संस्था के गठन एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया और उनके द्वारा बताया गया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाना एवं जरूरतमंदो की सेवा ही संस्था का ध्येय है। संस्था वर्ष 2017 से लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है, तथा यह क्रम कोरोना काल में भी निरंतर जारी रहा जो कि संस्था के सदस्यों के संकल्प शक्ति को प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा 8वी, 10वीं, 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं क्रमशः कु. माधवी साहू, लक्ष्य कुमार साहू, समीर वर्मा एवं शिखा साहू को प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वृक्षमित्रों श्री अजय साहू एवं श्री राजेन्द्र साहू को वृक्षों की देखभाल एवं सुरक्षा किये जाने हेतु शाॅल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों, संस्था के सदस्यों, स्वसहायता समूह की महिलाओं, शीतला समिति के सदस्यों, नई किरण बालिका ग्रुप के सदस्यों, बच्चों एवं उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नीम, बरगद, पीपल, करंज, जामुन, कदम आदि के 50 पौधें रोपित किये गये तथा 100 पौधे वितरित किये गये। विशेष उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा लगाये गये सैकड़ों पौधे आज वृक्ष का रूप ले चुके है।
संस्था के अध्यक्ष श्री हार्दिक साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा संचालन देवनाथ साहू शिक्षक द्वारा किया गया।
क्रमशः 2…..
//2//
आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सचिव श्री लीलाधर साहू, कोषाध्यक्ष श्री पेमुराम साहू, सदस्य श्री थानसिंग साहू, नीलू साहू, केतन, रमेश साहू शिक्षक, दिनेश साहू राजनाॅदगाॅव, तुषार, गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में पंचगण श्रीमती अनुराधा साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती बबीता साहू, माॅ शीतला समिति के सदस्य ललित, अनिल, सुखदेव, रवि, ग्राम बैगा श्री गजानंद नेताम, नई किरण बालिका ग्रुप के सदस्य, विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्य, स्कूली बच्चें तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।
