मार्च 2024 में दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में शुरू हुआ मेरा प्रशासनिक सफ़र सुनहरी यादों के साथ समाप्त हो गया
मार्च 2024 में दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में शुरू हुआ मेरा प्रशासनिक सफ़र सुनहरी यादों के साथ समाप्त हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के रूप में पदस्थ होने के फलस्वरूप नवीन कार्यभार ग्रहण करने हेतु एएसपी दुर्ग शहर के प्रभार से मुक्त हुआ।लगभग ढाई वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान दुर्ग जिले के सभी वर्गों यथा जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथियों, समाजसेवियों, विभिन्न संस्थाओं-संगठनो, अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों से मुझे भरपूर स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ।
आप सभी के सहयोग और विश्वास के कारण ही मैं अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल हो सका, इस हेतु आप सभी का हृदय से आभार।🙏🏼💐
आशा है कि स्थानान्तरण के बाद भी आप सभी का स्नेह मुझे मिलता रहेगा और दुर्ग चंडी माई एवं सेक्टर ९ हनुमान जी की कृपा मुझ पर बनी रहेगी।
आप सभी की मधुर स्मृतियाँ मेरे मन-मस्तिष्क में सदैव विद्यमान रहकर मुझे आजीवन आनन्दित करेंगीं।
आप सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ
“अलविदा दुर्ग – अलविदा भिलाई” 👋🏻👋🏻