September 6, 2026

दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी विजय अग्रवाल ने टीआई और एसआई के किए तबादले…

IMG-20260721-WA0060
  • रक्षित केंद्र से तीन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी, धमधा, पुलगांव, जामुल, रानीतराई, खुर्सीपार और पुरानी भिलाई थानों में बदलाव।

भिलाई। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक आधार पर निरीक्षकों (टीआई) एवं उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची इस प्रकार है

 

 

 

 

निरीक्षक राकेश खुंटेश्वर (रक्षित केंद्र, दुर्ग) →थाना प्रभारी, जामुल

निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर (रक्षित केंद्र, दुर्ग) →थाना प्रभारी, रानीतराई

उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर (थाना रानीतराई) → थाना खुर्सीपार

उप निरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी (थाना पुलगांव) →थाना धमधा

उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा (थाना धमधा) → थाना पुरानी भिलाई

सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अवनी सिंह (थाना धमधा) → थाना पुलगांव

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना बताया गया है।

You may have missed