September 7, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष देवा साहू ने एएसपी सुखनंदन राठौर का किया सम्मान…

IMG-20260721-WA0059
  • देव कुमार साहू (देवा) के नेतृत्व में युवा साथियों ने सौजन्य भेंट कर बेहतर पुलिसिंग और जनहित में किए कार्यों की सराहना की।

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देव कुमार साहू (देवा) ने अपने युवा साथियों के साथ दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर से सौजन्य भेंट कर उन्हें जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर देव कुमार साहू ने कहा कि एएसपी सुखनंदन राठौर के कार्यकाल में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ। उन्होंने हमेशा आमजन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया की बातों को गंभीरता से सुना और कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। उनके सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यवहार की सभी ने सराहना की।

 

युवा साथियों ने कहा कि भिलाई शहर में एएसपी के रूप में उनका कार्यकाल बेहतर पुलिसिंग, जनसहभागिता और सकारात्मक प्रशासनिक कार्यशैली के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए जगदलपुर में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख युवा साथियों में नरोत्तम साहू राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक,सामदेव साहू किसान मोर्चा संगठन सचिव,योगराज केशरा (विक्की) युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्ग संभाग,दिनेश साहू भिलाई जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,शुभम साहू दुर्ग जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,हेमनाथ (बिट्टू) युवा प्रकोष्ठ महासचिव,अनिल साहू युवा प्रकोष्ठ संगठन सचिव,अभिलाष गुप्ता,प्रांजल,जितेंद्र देशमुख,चेतन देशमुख,मनीष त्यागी आदि उपस्थित थे।

You may have missed