युवा कांग्रेस नेता नजरुल इस्लाम ने एएसपी सुखनंदन राठौर को दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं, बेहतर पुलिसिंग की सराहना…
- जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने पर की सौजन्य भेंट, कहा— जनसरोकारों से जुड़ी रही कार्यशैली।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता भिलाई 3 निवासी नजरुल इस्लाम ने दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर से सौजन्य भेंट कर उन्हें जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नजरुल इस्लाम ने कहा कि एएसपी सुखनंदन राठौर का दुर्ग-भिलाई में कार्यकाल बेहतर पुलिसिंग, जनसंपर्क और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने आम जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से सकारात्मक संवाद बनाए रखा तथा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि राठौर के नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल मजबूत हुआ। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व ने सभी वर्गों में अपनी अलग पहचान बनाई। नजरुल इस्लाम ने विश्वास जताया कि जगदलपुर में भी वे अपनी कार्यशैली और अनुभव से उत्कृष्ट सेवाएं देंगे तथा नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।