नगर निगम जोन 8 अंतर्गत वार्ड 69 क्षेत्र रायपुरा में लगभग 2204 वर्गफीट में किये जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई, अन्य वार्डों में सी एंड डी , ग्रीन नेट में अभियान चलाकर 8500 रूपये ई चालान वसूला गया…
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर,
उप अभियंता श्री लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत माधव राव सप्रै वार्ड कमांक 69 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरा के पास लगभग 2204 वर्गफीट में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गयी. जोन क्षेत्र अंतर्गत अन्य वार्डों में सड़क बाधा शुल्क एवं ग्रीन नेट की कार्रवाई करते हुए 8500 रुपए का ई चालान वसूला गया.

