Home दुर्ग लाइनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्य, बाँटी...

लाइनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्य, बाँटी खुशियाँ…

2
0

21 जुलाई 2026: लाइनेस क्लब भिलाई मेन ने 21 जुलाई 2026 को दिव्य ज्योति निःशुल्क अंध विद्यालय में एक भावपूर्ण सेवा गतिविधि का आयोजन किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से क्लब ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सेवा-समर्पण की भावना को पुनः साकार किया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ब्रेल पेपर, खाद्य सामग्री तथा रसोई उपयोगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इसके साथ ही सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के स्टाफ के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने स्नेह, अपनत्व और प्रेरणा से उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

यह सेवा पहल दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, समावेशिता को बढ़ावा देने तथा मानवता एवं निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के जीवन में खुशी का संचार किया और सेवा, करुणा तथा समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने के लायंस परिवार के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।

 

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष lyness रेविका बेदी के साथ डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव प्रशासनिक lyness विभा भूटानी रीजन ऑफिसर Lyness रश्मि लखोटिया और ऑल इंडिया प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर लायनेस अंजना विनाइक जी विशेष रूप से उपस्थित रही