शकुन्तला विद्यालय में पद अलंकरण समारोह…
औपचारिक दायित्व, चुस्त व्यवहारिकता और पैनी दृष्टि से अपने छात्र-समूह में अलग छवि बनाने वाले विद्यार्थियों का 24 जुलाई 2026 को शकुन्तला विद्यालय के आकर्षक प्रांगण में ‘पद अलंकरण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय सदन की चतुरंगी टुकड़ियों ने अपने-अपने सदन की उपस्थिति कराते हुए मार्च पास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिवाजी, टैगोर, अशोका एवं रमन हाउस के कैप्टन को बेज पहनाकर सदन की संस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई l तत्पश्चात शकुंतला विद्यालय ग्रुप आफ डायरेक्टर संजय ओझा और शाला प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा शकुंतला विद्यालय CBSE के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष चंद्रवंशी (हेड ब्वॉय), छात्रा प्रकृति साहू (हेड गर्ल) ,शकुंतला विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र नील कुमार (हेड बॉय) एवं माही बंजारा (हेड गर्ल) को पदविभूषित किया गया। इसी क्रम में कक्षा 8वी के छात्र तनिष्क लालवानी, पलक सिंह को (जुनियर कोऑर्डिनेटर) के लिये चयनित किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सभी कक्षाओं के क्लास कैप्टन और वाइस कैप्टन को कक्षा अध्यापक ने बेज लगाया । इस अवसर पर ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने कहा कि इस आयोजन छात्रो में विद्यार्थी काल में ही अपने समूह को संचालन करने और उनके दायित्व को सुचारू रूप से परिणित करने की योग्यता का बोध करता है, जो भावी जीवन में अपनी रुचि के क्षेत्र में शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर अलग व्यक्तित्व बनाते है, और अपने व्यवहार से समाज की प्रगतिशील दिशा देते हैं।
गर्व के इन पलों में गणमान्य अतिथियों में प्राचार्य श्री विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली), अन्य प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।