ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु यातायात पुलिस की बैठक एवं निरीक्षण।
- ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में यातायात अव्यवस्था एवं सड़क पर खड़े भारी वाहनों की समस्या को लेकर आज यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष निरीक्षण किया गया।
- यातायात भिलाई-03 जोन प्रभारी ने स्थल का निरीक्षण कर ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों एवं आसपास के दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की।*
बैठक में सभी ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा न करें तथा ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, जिससे आम नागरिकों एवं भारी वाहनों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।*
▪️ *आसपास संचालित मैकेनिकों को भी समझाइश दी गई कि वे सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें, क्योंकि इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ती है।*
▪️ *सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों एवं मैकेनिकों को दो दिवस के भीतर सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने एवं यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।*
▪️ *भविष्य में यदि सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े पाए गए अथवा सड़क पर मरम्मत कार्य किया जाता पाया गया, तो यातायात पुलिस दुर्ग नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही करेगी।*
आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात भिलाई-03 जोन प्रभारी द्वारा क्षेत्र का विस्तृत स्थल निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे वाहनों की मरम्मत तथा दुकानों के सामने वाहनों के खड़े रहने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इससे आम नागरिकों, छोटे-बड़े वाहनों एवं आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भी कठिनाई उत्पन्न हो रही है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों, दुकानदारों एवं मैकेनिकों की बैठक आयोजित कर सभी को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क को अवरोध मुक्त रखने के संबंध में विस्तृत समझाइश दी गई। बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि *ट्रांसपोर्ट नगर में उपलब्ध पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें* तथा किसी भी स्थिति में मुख्य सड़क पर वाहन खड़े न करें।
साथ ही क्षेत्र के मैकेनिकों को भी निर्देशित किया गया कि वे सड़क पर वाहन खड़ा कर किसी प्रकार का रिपेयरिंग कार्य न करें। वाहन मरम्मत का कार्य केवल अपने निर्धारित परिसर के भीतर ही किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक में उपस्थित सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों एवं मैकेनिकों को दो दिवस के भीतर सड़क पर खड़े वाहनों एवं अन्य अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात यदि सड़क पर अवैध पार्किंग अथवा सड़क पर मरम्मत कार्य पाया जाता है, तो *यातायात पुलिस दुर्ग, नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही करेगी।*
यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य केवल कार्यवाही करना नहीं, बल्कि जनसहयोग से सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।
*यातायात पुलिस दुर्ग की अपील :-*
यातायात पुलिस दुर्ग सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों, मैकेनिकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि सड़क को अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग से मुक्त रखने में सहयोग करें। निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें। सभी के सहयोग से ही सरल, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
