आज का मौसम 28 जुलाई: 13 घंटे के भीतर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट…
- मानसून के आक्रामक रूप के बीच मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 28 जुलाई को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चलेगी। ओले गिरने की भी चेतावनी है।
आज का मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 28 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों के लिए अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। किसानों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी की वजह से कई राज्यों में मौसम का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले भी सावधान रहें। कुछ राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है।
वहीं, मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन बना हुआ था। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि कल यानी 28 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसे रहेगा। हमलोग आपको जिलावार भी मौसम का हाल बता रहे हैं…
देश के 18 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कल यानी 28 जुलाई को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(28 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 28 जुलाई को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। तापमान में राहत मिल सकती है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(28 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, सोनभद्र, ज्योतिबाफुले नगर, मथुरा, मोरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, पीलीभीत वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस बारिश के दौरान 28 जुलाई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार(28-29 जुलाई-भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट): पटना, गोपालगंज, बक्सर, गया, जहानाबाद भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, दर समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेवजह बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(28 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका, में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, रांची में 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(28-30 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की संभावना): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल( 28 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेग। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को मनाली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(28-29 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, गांदरबल, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम तापमान (28 जुलाई) न्यूनतम तापमान (28 जुलाई)
दिल्ली 31°C 28°C
मुंबई 29 °C 28°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 29°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 27°C 23°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 24°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(28 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (28 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़ ,जालंधर और पटियाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (28-29 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, सीकर, पाली, बीकानेर और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (28 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, अशोक नगर, नीमच और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।