Home दिल्ली PM मोदी से मिले स्काईरूट के फाउंडर, फ्यूचर प्लानिंग सुनकर जताई खुशी…

PM मोदी से मिले स्काईरूट के फाउंडर, फ्यूचर प्लानिंग सुनकर जताई खुशी…

5
0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के फाउंडर के साथ मुलाकात की है. विक्रम-1 की सफलता के बाद पीएम मोदी संग फाउंडर्स की पहली मुलाकात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट्स एयरोस्पेस फाउंडर के साथ मुलाकात की. 

नई दिल्ली ,28 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के फाउंडर के साथ मुलाकात की है, जिनके नाम पवन चंदना और नागा भरत डाका है. प्रधानमंत्री ने इनके साथ बातचीत की है और उनकी कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑफिशियल X अकाउंट पर मौजूद पोस्ट को रिपोस्ट किया और बताया है कि पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात कर बातचीत की.

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बातचीत में विक्रम-1 की सफलता बातचीत का मुख्य विषय रहा है. साथ ही कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है.

PM नरेंद्र मोदी का पोस्ट

 

https://x.com/SkyrootA/status/2081736688184005019

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट करके बताया है कि स्काईरूट की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकर उन्हें बेहद खुशी हुई है.

 

प्रधानमंत्री ने बताया है कि दोनों की ऊर्जा और सकारात्मक सोच भारत के तेजी से आगे बढ़ रहे प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम की जीवंत भावना को दिखाता है. प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं.

स्काईरूट एयरोस्पेस क्या है?

 

स्काईरूट एयरोस्पेस, असल में एक हैदराबाद स्थित एक भारतीय प्राइवेट एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर और कमर्शियल लॉन्चर की सेवा देते हैं. इसकी शुरुआत साल 2018 में पूर्व वैज्ञानिकों और पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी.

 

—- समाप्त —-