गुरू पूर्णिमा दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार के अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, सभी जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को सम्पूर्ण जगत के मार्गदर्शक माने जाने वाले श्री गुरू देव के प्रति श्रद्धा सहित कृतज्ञता ज्ञापित करने के प्रति समर्पित गुरू पूर्णिमा दिनांक 29 जुलाई बुधवार के अवसर की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि हरियाली और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा शक्ति प्रदान करने श्री गुरूदेव के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों,एल्डरमैनों ने कहा है कि गुरू पूर्णिमा का अवसर सम्पूर्ण जगत के मार्गदर्शक माने जाने वाले श्री गुरूदेव के प्रति पूरी तरह से समर्पित एक श्रेष्ठ सुअवसर माना जाता है. वैदिक मान्यताओं के अनुसार जीवन में श्री गुरूदेव की कृपा एवं आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सद्गति प्राप्त करने आवश्यक मानी जाती है. सद्गुरू कबीर ने मानव जीवन में श्री गुरूदेव के विशेष महत्व पर जगप्रसिद्ध दोहे में प्रकाश डाला है. संत कबीरदास कहते हैँ – *गुरू गोविंद दोउ खडे, काके लागू पाय, बलिहारी गुरू आपकी, गोविन्द दियो बताए* गुरु पूर्णिमा का यह अवसर प्राचीन काल से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर माना जाता रहा है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की पुनः विनम्र अपील की है.