पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11:30 बजे नगर निगम मुख्यालय के सामने निगम उद्यान परिसर में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम…
रायपुर – पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11: 30 बजे राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के सामने नगर निगम उद्यान परिसर में स्थित शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की मूर्ति के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11:30 बजे आयोजित पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनके मूर्ति स्थल और उसके आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जावेंगी |