महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेसवार्ता…
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।इसी कड़ी में 1 अगस्त को जिला मुख्यालय गरियाबंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा पत्रकारवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा और कांग्रेस की मांगों को विस्तार से चर्चा किये।इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।वही जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता के अभाव और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन सब के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।उक्त आंदोलन के दौरान कांग्रेस तीन प्रमुख मांगें उठाएगी जिसमें बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए,स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया वापस ली जाए तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए।
आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ,गांव,वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाएंगे। साथ ही बिजली बिलों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर लोगों से संवाद करेंगे।इस अभियान की फोटो और वीडियोग्राफी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी साझा की जाएगी।
कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन जनता के हितों की रक्षा और बिजली उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।