नगर निगम रायपुर की प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक सेवानिवृत्ति पर सम्मानित, आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने किया सम्मान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवाओं को सराहा, श्रीमती कृष्णा खटीक ने सहयोग हेतु दिया हार्दिक धन्यवाद…
रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय निकाय सेवा की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिक निगम रायपुर में प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को लम्बी सेवाएं देकर दिनांक 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गयीं. सेवानिवृत्ति पर श्रीमती कृष्णा खटीक की सेवाओं को रायपुर नगर पालिक निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित किया.
आज नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम रायपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से नगर निगम की सेवानिवृत्त प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक का बुके देकर एवं शुभकामनायें सर श्रीफल, शाल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया.
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने श्रीमती कृष्णा खटीक की सेवाओं को सराहा एवं दीर्घायु, सुखी, स्वस्थ जीवन के लिए हार्दिक मंगलकामनायें कीं.
अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, प्रभारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के अधीक्षक श्री मोहित कुमार दर्रो, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक की सेवाओं को सराहते हुए उन्हें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बतलाया.
सेवानिवृत्त प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने नगर निगम समान्य प्रशासन विभाग के स्टॉफ कर्मचारियों को सराहा, उन्होंने प्लेसमेन्ट स्थापना के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अजीत कसार द्वारा अनेक अवसरो पर देर रात्रि तक कार्यालय में आवश्यक सेवाएं देने को सराहा. श्रीमती कृष्णा खटीक ने सहयोग के लिए नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया.
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक के परिवारजनों की उपस्थिति रही.
इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, श्री जसदेव सिंह बाबरा, श्रीमती जागृति साहू, उपायुक्त वित्त श्री संजय सिंह सोनवानी सहित सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक को बुके प्रदत्त कर उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें दीं.

