निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर पर 18 भिन्न दुकान संचालकों पर किया कुल 16820 रूपये ई चालान…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 18 दुकानों के संचालकों पर कुल 16820 रूपये का ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला गया और सूखा एवं गीला कचरा पृथक – पृथक नहीं रखने, , गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.