हर घर वृक्षारोपण के साथ ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश दिया…
भिलाई। आर्टकॉम अपने सामाजिक दायित्व का निरंतर निर्वहन करते हुए समाज के बीच “हर आँगन एक पेड़” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। इसी क्रम में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान एक अनूठा अनुभव भी सामने आया। कई वर्षों बाद आज अचानक वृक्षारोपण के लिए उपयोग की जा रही मशीन काम करते-करते रुक गई, लेकिन वृक्षारोपण का कार्य नहीं रुका। चूंकि पिछले दिन लगातार बारिश होने के कारण जमीन काफी नरम हो चुकी थी, इसलिए वैकल्पिक साधनों की मदद से गड्ढा खोदकर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नेहरू नगर वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री डी. के. रॉय, कोषाध्यक्ष श्री विजय क्षीरसागर तथा सदस्य श्री प्रदीप सूद, श्री एस. चंद्रा, श्री यतींद्र वारशनेय, श्री आर. सी. सिंह, श्री गोपाल गुप्ता एवं श्री आर. आर. बाजपेई उपस्थित रहे।
वहीं आर्टकॉम के “हर आँगन एक पेड़” अभियान से श्री करमजीत सिंह, श्रीमती शारदा गुप्ता, श्री मदन सेन, श्री सी. पी. सिंह, श्री अमिताभ भट्टाचार्य, श्री गुरनाम सिंह, श्री संतोष जायसवाल, श्रीमती मेघा कौर, श्री रविंद्र देवांगन, श्री भास्कर तिवारी, श्री सुभाष शर्मा, श्रीमती काजल साहा, श्री राकेश शर्मा एवं श्री निशु पाण्डेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आर्टकॉम का संदेश स्पष्ट है—
“मशीन रुक सकती है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं रुकना चाहिए।”
अमिताभ भट्टाचार्य
मीडिया सलाहकार
आर्टकॉम — हर आँगन एक पेड़
📞 9109833227