छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में विज्ञान, जीव विज्ञान व रसायन शिक्षकों के पद भी करें शामिल…
- अभ्यर्थियों की मांग : CTET अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दें सरकार
*भिलाई।* छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती में आवश्यक विषयवार पदों को शामिल करने तथा CTET से संबंधित आवेदन प्रक्रिया में तत्काल संशोधन की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान शिक्षक भर्ती में विज्ञान शिक्षक के पर्याप्त पदों के साथ-साथ जीव विज्ञान व्याख्याता एवं रसायन व्याख्याता के पद शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि शासकीय विद्यालयों में विज्ञान विषयों के शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की आवश्यकता लगातार बनी हुई है।
इस लेकर मंगलवार को भिलाई में प्रेसवार्ता के माध्यम से अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में विज्ञान शिक्षक, जीव विज्ञान व्याख्याता एवं रसायन व्याख्याता के रिक्त पदों का विभागीय स्तर पर पुनः परीक्षण कर आवश्यकतानुसार पदों की संख्या बढ़ाई जाए तथा संशोधित भर्ती विज्ञापन जारी किया जाए। दूसरी बड़ी समस्या CTET को लेकर है। CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली है। अनेक B.Ed. अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पूर्व की भर्ती प्रक्रिया में ऐसी व्यवस्था रही है कि अभ्यर्थी परिणाम जारी होने तक आवश्यक पात्रता प्राप्त कर लेता था तो उसे पात्रता का अवसर मिलता था। लेकिन वर्तमान ऑनलाइन आवेदन में CTET Roll Number को Required Field बनाया गया है। इसके कारण आगामी CTET परीक्षा में शामिल होने वाले B.Ed. अभ्यर्थी, जिनके पास अभी CTET Roll Number उपलब्ध नहीं है वे ऑनलाइन आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने सरकार ने सवाल करते हुए कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित CTET परीक्षा में शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया की निर्धारित पात्रता तिथि तक CTET उत्तीर्ण कर सकता है, तो केवल आवेदन के समय Roll Number उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर करना अभ्यर्थियों के लिए गंभीर समस्या है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया में ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए जिसमें आगामी CTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें और उनकी अंतिम पात्रता का निर्धारण CTET परिणाम जारी होने/भर्ती नियमों में निर्धारित पात्रता की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाए।
*अभ्यर्थियों की मांग*
1. विज्ञान शिक्षक के पर्याप्त पद तत्काल जोड़े जाएं।
2. जीव विज्ञान व्याख्याता एवं रसायन व्याख्याता के रिक्त पदों को भर्ती में शामिल किया जाए।
3. विषयवार वास्तविक रिक्तियों का पुनः परीक्षण कर संशोधित भर्ती विज्ञापन जारी किया जाए।
4. आगामी CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026 में शामिल होने वाले B.Ed. अभ्यर्थियों को भी शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर दिया जाए।
5. ऑनलाइन आवेदन में CTET Roll Number की अनिवार्यता में आवश्यक संशोधन किया जाए।
6. CTET परिणाम के आधार पर निर्धारित पात्रता तिथि तक पात्र होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर न किया जाए।
7. तकनीकी समस्या के कारण आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन का अवसर दिया जाए।
*समस्त प्रभावित अभ्यर्थी, छत्तीसगढ़*
*पुरुषोत्तम सिंह राजपूत*
6266693897
*👆 अधिक जानकारी के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता है।*


