भिलाई चरोदा वार्ड-5 निवासी उदल सिंह चौहान का हृदयाघात से निधन…
- आज शाम 4 बजे दादर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
भिलाई। 11 अगस्त 2026: नगर निगम भिलाई चरोदा वार्ड क्रमांक 5 दादर बस्ती निवासी *उदल सिंह चौहान* उम्र 59 वर्ष का सोमवार सुबह 8:00 बजे एम्स हॉस्पिटल में हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया।
परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार *आज मंगलवार 11 अगस्त को शाम 4:00 बजे दादर चरोदा स्थित मुक्तिधाम* में किया जाएगा।
उदल सिंह अपने पीछे धर्म पत्नी *रूपलता सिंह*, पुत्र *प्रीतम सिंह* और पुत्रियां *उर्वशी सिंह* व *हिना सिंह* सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे *घनश्याम सिंह चौहान* के छोटे भाई और *कुंवर सिंह, संत सिंह, न्यू प्रेस क्लब भिलाई के पूर्व महासचिव वरिष्ठ पत्रकार खिलावन सिंह* के बड़े भाई थे।
उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।