भिलाई में सजा स्वदेशी शिल्प महोत्सव, एक ही छत के नीचे देशभर के हस्तशिल्प और फैशन का संगम…
भिलाई। शहर के वेल्डेक्स ग्राउंड, सेक्टर-6 में स्वदेशी शिल्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त से शुरू हुआ यह महोत्सव 13 सितंबर 2026 तक चलेगा। महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी और फैशन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।
महोत्सव में पिलखुवा के उत्तर प्रदेश के बेडशीट, झांसी के मखमली बेडशीट, मेरठ का खादी, बनारसी सिल्क साड़ी, पश्मीना सिल्क साड़ी, भागलपुरी सिल्क साड़ी, मलवेरी सिल्क, कश्मीरी सिल्क और सूटिंग-ड्रेस मटेरियल सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं।
इसके अलावा मुंबई की प्रसिद्ध कुर्ती, इमिटेशन ज्वेलरी, मुंबईया फैंसी चप्पलें, अचार-नमकीन, पापड़, जयपुरी मुखवास, जूट बैग, कंज्यूमर एवं हेल्थ प्रोडक्ट्स, कुटीर एवं ग्रामीण उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
महोत्सव परिसर में महिलाओं और युवाओं के लिए फैशन एवं पारंपरिक परिधानों की भी बड़ी रेंज देखने को मिल रही है। वहीं आयोजकों की ओर से विभिन्न उत्पादों पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को लोगों तक पहुंचाना तथा स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है।
स्थान: वेल्डेक्स ग्राउंड, कला मंदिर के सामने, सिविक सेंटर, सेक्टर-6, भिलाई
समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
आयोजन अवधि: 9 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक
परिवार के साथ खरीदारी और देशी हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों की विविधता देखने के लिए यह महोत्सव शहरवासियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।







