25 अगस्त को नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा की बैठक…
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सामान्य सभा की बैठक 25 अगस्त 2026 को समय 11ः00 बजे आयोजित की जाएगी। सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में निगम महापौर, सभापति, आयुक्त सहित निगम के पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।
सामान्य सभा की बैठक के लिए कुल 13 एजेंडे निर्धारित किए गए हैं। इन सभी एजेंडों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एजेंडों पर पार्षदगण द्वारा चर्चा की जाएगी तथा विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी सदन को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जनहित एवं निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर पार्षद अपनी बात रखेंगे और संबंधित विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा एजेंडों से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी दिए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा प्रश्नों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं तथ्य सदन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। सामान्य सभा में पार्षदों को निगम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।