क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन…
- उत्कृष्ट कार्य हेतु विभाग के 13 कर्मचारी सम्मानित
दुर्ग, 17 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण पश्चात् उनके द्वारा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष का संदेश वाचन कर कंपनी की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री श्री एस.मनोज, अधीक्षण अभियंता द्वय श्री तरुण कुमार ठाकुर, श्री जे.जगन्नाथ प्रसाद एवं श्री आर.के.खरे, उपमहाप्रबंधक श्री संतोष साहू सहित दुर्ग क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर श्री सेलट द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 12 कर्मचारियों लाईन सहायक श्रेणी एक श्री पंकज लाल परगनिहा, परिचारक श्रेणी एक लाइन श्री रवि कुमार साहू, लाईन सहायक श्रेणी दो ओंकार प्रसाद एवं श्री भूपेश कुमार वर्मा, परिचारक श्रेणी एक लाइन श्री युधिष्ठिर कुमार, तकनीषियन वितरण श्री दीपक कुमार देवांगन एवं श्री सुकदेव प्रसाद देशमुख, कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्री तामेश्वर अनंत, लाईन सहायक श्रेणी दो विद्याविलास साहू एवं श्री विष्णुशंकर देशमुख, परीक्षण सहायक श्रेणी दो श्री हारुन अहमद अंसारी एवं कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्री रीतुराज सिंह को रजत पदक, प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि उपमहाप्रबंधक श्री योगेश्वर कोसरिया को पॉवर कंपनी राज्य मुख्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया गया। दुर्ग रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरुस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।
