आर्टकॉम,रिटायर्ड फ़ौजी और एन. एच.ऐ.आई. ने किया पीपल के पौधों का रोपण…
छत्तीसगढ़ की कला एवं प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम अपने कार्य और अपने अभियान से एक अलग पहचान बनाने निरंतर कर्म कर रही है जिसके तहत आज संस्था के सदस्य एवं हैरीटेज इंटरनेशनल स्कूल
के निदेशक बृजमोहन उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ l जिसके तहत आज पंद्रह देवतुल्य वृक्ष पीपल का रोपण आर्टकॉम के अभियान हर आँगन एक पेड़ के तहत किया गया जिसमें आज सेवा निवृत्त फ़ौजी एवं
एन एच ऐ आई की टीम ने सयुंक्त रूप से किया l हमेशा की तरह आर्टकॉम ने अपने दायित्व को निभाते हुये पौधों को रोपने का कार्य कर इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी एन. एच.ऐ. आई.के टीम को दी l अधिक जानकारी देते हुये संस्था संचालक
निशु पाण्डेय ने बताया की पीपल के वृक्ष को मातृ वृक्ष माना गया है पुराने समय में हर चौक चौराहो में यह वृक्ष लगाया जाता था जिसका सबसे बड़ा कारण था हाट बजार और इस हाट बजार में इतनी भीड़ हुआ करती थी
जो उस गाँव को आर्थिक समृद्ध किया करती थी और आज भी यह देखने मिलता है जहाँ जहाँ पीपल का वृक्ष लगा है वो क्षेत्र आर्थिक रूप से संपन्न होता है l अर्थात इस पीपल के वृक्ष में लोगों को एकजुट करने की शक्ति होती है जो सर्वदा देखी जा सकती है
साथ ही आज वृक्षारोपण के पश्चात् हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा निशु पाण्डेय द्वारा लिखी पुस्तक “शब्द संग्राम” देश के रिटायर्ड फौजियों को भेंट की गयी l इस अवसर पर पवन निषाद
(अध्यक्ष, पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ), जय राम शर्मा,लखन लाल साहू,विशाल कुमार, रवि कांत यादव,सत्यनारायण, तारकेश्वर सिंह,
एस बी सिंह ,रमेश सिंह,एन एच ऐ आई की टीम से सतीश कुमार ,रघु वरन,अमित कुमार,एवं आर्टकॉम
से इस अवसर पर आज आर्टकॉम से करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, गुरनाम सिंह,बंट्टी नाहर,रविन्द्र देवांगन,रजनीकांत अग्रवाल,मदन सेन, सी पी सिंह, श्री निवास मिश्रा,शिव शंकर मिश्रा,भास्कर तिवारी,डाकेश्वर परघनिया,सुभाष शर्मा,श्री राम एवं आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय उपस्थित थे l


