एक सप्ताह ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ…
भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में AICTE Training and Learning (ATAL) Academy, AICTE, New Delhi द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विषय
“Role of Artificial Intelligence in Present Scenario” है। यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम दिनांक 17 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमित कुमार धर, एसोसिएट प्रोफेसर, IIT Bhilai उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अरविंद जैन, चेयरमैन, भिलाई महिला महाविद्यालय एवं श्री सुरेंद्र गुप्ता, सचिव, भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में Artificial Intelligence केवल तकनीक का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह शिक्षा, शोध, उद्योग एवं दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए AI की संभावनाओं और इसके प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग को समझना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस FDP को शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र गुप्ता, सचिव, भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट ने अपने उद्बोधन में Artificial Intelligence के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान युग में तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को AI के नवीनतम tools एवं तकनीकों को सीखने तथा उनका रचनात्मक एवं सार्थक उपयोग शिक्षा एवं शोध में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर FDP आयोजित करने के लिए महाविद्यालय को शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात FDP की कोऑर्डिनेटर डॉ. भावना पांडेय ने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के उद्देश्यों, रूपरेखा एवं विभिन्न तकनीकी सत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एक सप्ताह के कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को Artificial Intelligence के विभिन्न आयामों से परिचित कराने के साथ-साथ इसके व्यावहारिक उपयोग के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अमित कुमार धर, एसोसिएट प्रोफेसर, IIT Bhilai ने Artificial Intelligence की वर्तमान परिदृश्य में भूमिका एवं इसकी उपयोगिता पर अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने AI के शिक्षा, शोध एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ते महत्व तथा इसके प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रतिभागियों ने उनके व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पाया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में श्री अभिनव क्लॉडियस, Founder & CEO, AI Mantras ने Artificial Intelligence के व्यावहारिक पक्ष एवं इसके विभिन्न उपयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात प्रतिभागियों के लिए Hands-on Training Session आयोजित किया गया, जिसमें श्री अविनाश सिन्हा, Operations Head, AI Mantras ने Master Trainer के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न AI tools का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को AI tools के प्रभावी उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली एवं शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में उनके अनुप्रयोगों से परिचित कराया। प्रतिभागियों ने इस hands-on training में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विभिन्न AI tools का स्वयं प्रयोग किया और उनके व्यावहारिक उपयोग को समझा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। FDP का उद्देश्य शिक्षकों को Artificial Intelligence के नवीनतम स्वरूप, उपयोगी AI tools तथा शिक्षा एवं शोध में इनके प्रभावी प्रयोग से परिचित कराना है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती भाविका मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्री दीपक दास माणिकपुरी, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य, समन्वयक, संसाधन व्यक्तियों, प्राध्यापकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का प्रथम दिवस ज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी सीख से परिपूर्ण रहा। यह FDP आगामी दिनों में विभिन्न विशेषज्ञों के तकनीकी सत्रों, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान एवं कौशल को और समृद्ध करेगा।

