कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का दुर्ग में विशाल धरना, प्रदर्शन, रैली :-
कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का दुर्ग में विशाल धरना, प्रदर्शन, रैली :-
भारतीय मजदूर संघ द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर सभी जिला मुख्यालयो पर धरना प्रदर्शन के आह्वान पर आज 17 अगस्त को दुर्ग जिले में डा. राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रदर्शन एवं धरना पश्चात रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम दुर्ग जिला एसडीएम को मांग पत्र सौपा गया भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार भारत सरकार से ठेका कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 30000/- तय करने, ई एस आई की वेतन सीमा 21000/- से बढ़कर 42000/- करने, ई पी एफ की वेतन सीमा 15000 से बढाकर 30000/- करने, बोनस गणना का आधार 7000/- से बढ़कर 18000/- करने, बोनस की सीमा 21000/- से बढ़कर 42000/- करने, न्यूनतम पेंशन 1000/- से बढाकर 7500/- रू और उसे परिवर्तनीय महंगाई भत्ता से जोड़कर देने की मांग, स्कीम वर्कर मिड डे मील, आंगनवाड़ी,आशा वर्कर, को श्रमिक का दर्जा देकर उन्हें सभी सामाजिक लाभ देने, नगरी निकाय एवं सरकारी, विभागों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, सभी शासकीय एवं निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सरकारी उद्योगों एवं निजी उद्योगों में सामान कार्य के लिए समान वेतन देने और सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अंतिम वेतन का वास्तविक भुगतान मिले इस हेतु ग्रेच्युटी की सीमा 40 लख रुपए करने, सेल कर्मचारियों का बकाया वेतन समझौता पूर्ण कर संपूर्ण एरियार्स का भुगतान करने, नये श्रम कानून से श्रमिक विरोधी प्रावधानों हटाने उपरोक्त सभी मांग को ज्ञापन के द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा गया है आज के धरना प्रदर्शन में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम, चरोदा निगम, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, निर्माणी मजदूर संघ, मिड डे मील संघ, भिलाई इस्पात मजदूर संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे संघ, एनएसपीसीएल कर्मचारी संघ, पोस्टल इंप्लाइज यूनियन, दुर्ग जिला औद्योगिक संघ आज के आयोजन के मुख्य वक्ता राज्य कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सह उद्योग प्रभारी दिनेश पांडे, जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मिथिलेश विश्वकर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, शरद दुबे, अनिल सिंह, संजय मिश्रा ,शशि यादव, आचार्य शशि भूषण मोहंती, मीडिया सह प्रभारी नवीन साहू, देवेंद्र चंद्राकर, वसुंधरा चौरे, प्रमिला देवांगन, इस्पात महासंघ से अनिल सिंह , प्रदीप पाल, वंश बहादुर सिंह, उमेश मिश्रा, बी एस राजपूत, शिवेंद्र दुबे, अशोक देवांगन,गवेल, विशाल लकड़ा, कृष्ण कुमार पद्मशाली, शशि भूषण शर्मा, गोपाल सिन्हा, विवेक रंगनाथ, अमित चंद्राकर, राम अवतार साहू, रामवृक्ष यादव रोहित बंजारे, कृष्ण देसमुख संतोष पांडे, महेश वर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए