साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का विशेष अभियान।
- 15 अगस्त से 22 अगस्त तक पहले सप्ताह के अंतर्गत आज गरियाबंद पुलिस द्वारा स्कूल/काॅलेज एवं सर्वजानिक स्थानों में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं आमजनों को सेल्फी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
- आज दिनांक 19.08.2026 को क्यूआर स्कैन करने के बाद आने सोशल मीडिया में अपने सेल्फी शेयर करने का भी अपील किया जा रहा है।*
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद, :– छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य पुलिस द्वारा एक विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रथम सप्ताह के तहत आज गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों, काॅलेजों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अभियान के दौरान आज दिनांक 19.08.2026 को गरियाबंद पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं काॅलेजों में छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल तकनीक और सेल्फी का अनूठा मेल रहा। पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर विशेष QR कोड उपलब्ध कराए गए हैं। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे इस QR कोड को स्कैन करें और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करे द्य
गरियाबंद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य युवाओं और पर्यटकों को खेल-खेल में साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा शेयर की जा रही सेल्फी से यह संदेश तेजी से अन्य नागरिकों तक भी पहुंच रहा है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। छत्तीसगढ़ पुलिस का यह विशेष अभियान पूरे जिले को सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

